Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, चार ऐतिहासिक योजनाएं समर्पित, महिलाओं को मिलेगी नई ताकत

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, चार ऐतिहासिक योजनाएं समर्पित, महिलाओं को मिलेगी नई ताकत

Delhi Newsराजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बहन-बेटियों को बड़ा उपहार दिया। उन्होंने महिला के लिए  सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड, लखपति बिटिया योजना, LPG डीबीटी और मेरी पूंजी-मेरा अधिकार जैसी चार योजनाएं लॉन्च की हैं। दिल्ली सरकार की इन योजनाओं को महिलाओं और बेटियों को आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा से मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं अपनी ओर से सभी दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं देती हूं। हमने मुफ्त सिलेंडर का वादा पूरा किया है और दिल्ली की बहनों को पिंक कार्ड भी दे दिए हैं। अब दिल्ली की DTC बसों में हमारी दिल्ली की बहने सफर कर पाएंगी। आज दिल्ली की बेटियों के लिए हमने नई योजना लागू की है, दिल्ली लखपति बिटिया योजना। इसमें दिल्ली सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक सपोर्ट करेंगी। उन्होंने कहा कि हम हर उस बच्ची के अकाउंट में 61 हजार रुपए डालेंगे जो अपनी ग्रेजुएशन पूरी करेगी। मैच्योरिटी पूरी होने पर उसे करीब 1.25 लाख रुपए मिलेंगे। अब दिल्ली की बेटियां लखपति होंगी।

हर बेटी और हर बहन को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है- सीएम रेखा गुप्ता

इन योजनाओं को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है। विकसित भारत की नींव महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व पर आधारित है। ऐसे में दिल्ली सरकार हर बेटी और हर बहन को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में स्वाइन फ्लू का आंतक, H1N1 के 4 हजार से ज्यादा मामले दर्ज; सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Karnataka Swine flu: कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मीडिया में आ रही एच1एन1 इन्फ्लूएंजा (जिसे मौसमी फ्लू भी कहा जाता है) की बढ़ती घटनाएं मानसून के चक्र में होने वाली सामान्य वृद्धि का ही हिस्सा हैं।

मुफ्त LPG सिलिंडर, बसों में यात्रा फ्री…तमिलनाडु की विजय सरकार ने खोला खजाने का पिटारा; महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा ऐलान

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी पोंगल त्योहार (जनवरी) से शुरू होने वाली नई 'अन्नपूर्णी सुपर 6' योजना के तहत महिला मुखियाओं को प्रतिवर्ष तीन मुफ्त द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप-पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा, सार्जियों गोर के बयान पर क्या है भारत ने क्या कहा

India Reactions On Sergio Gor Statement:भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने रविवार यानी 23 अगस्त को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात पर बड़ा दावा किया है। अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारत ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast