
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज मौसम में फिर से उलट-फेर देखने को मिला। आज सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे और ठंड के साथ हुई। IMD ने बताया कि देश में आज फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। इसी के साथ 10-15किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।
IMD ने 10फरवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी मौसम करवट बदलेगा।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि आज सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 8डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। इसके अलावा राज्य में अगले 2दिन बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR में बीते 2दिन से घना कोहरा देखने को मिला है। ये सिलसिला आज भी जारी है और अगले 2दिनों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।
दिल्ली-NCR में बीते दिन यानी रविवार को अधिकतम तापमान 22.4डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 11.8डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं, राज्य में आज 3फरवरी की सुबह अधिकतम तापमान 21.84डिग्री रहा। फिलहाल, 10फरवरी तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है।
पहाड़ी इलाकों में भी बारिश
IMD के अनुसार, आज 3 फरवरी को देश में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार दिख रहे है। जिसका असर सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं, बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है।
Leave a comment