Search KhabarFast

Press ESC to close

केरल की सुंदरी कैजिया ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, वैष्णवी गणेश बनीं फर्स्ट रनर-अप; जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट्स के नाम

केरल की सुंदरी कैजिया ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, वैष्णवी गणेश बनीं फर्स्ट रनर-अप; जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट्स के नाम

Kaziah Liz Mejo: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कल 23 अगस्त रविवार को राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा की जगह ली, जिन्होंने समापन समारोह के दौरान ताज सौंप दिया।  

 टॉप-5 फाइनलिस्ट

मिस यूनिवर्स इंडिया संगठन का प्रबंधन करने वाले ग्लैमानंद ग्रुप ने प्रतियोगिता के बाद शीर्ष पांच विजेताओं की घोषणा की। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश प्रथम उपविजेता रहीं और उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का ताज भी पहनाया गया। गुजरात की अनुश्री सातवलेकर द्वितीय उपविजेता रहीं, जबकि महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ क्रमशः तृतीय और चतुर्थ उपविजेता रहीं। 

Also read: हिमांशी खुराना के बयान पर असीम रियाज का पलटवार, बोले- धर्म बदलने के लिए कभी नहीं कहा

सुष्मिता सेन के अलावा इन हस्तियों में संभाली जज की कुर्सी

बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री और भारत की पहली मिस यूनिवर्स, सुष्मिता सेन बतौर जज शामिल हुई थी। उनके अलावा अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा और पर्यावरणविद् एवं फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा थीं। पूर्व मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रनर-अप सेलिना जेटली भी चयन प्रक्रिया में शामिल थीं।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगियों का मूल्यांकन आत्मविश्वास, वाक्पटुता और मंच पर उपस्थिति के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद, मेजो वैश्विक मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरू करेंगी। मेजो नवंबर 2026 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमांशी खुराना के बयान पर असीम रियाज का पलटवार, बोले- धर्म बदलने के लिए कभी नहीं कहा

Bollywood News: बिग बॉस 13 के रनर-अप असीम रियाज़ ने आखिरकार अपनी पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना की उनके पुराने रिश्ते को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है और इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी हिमांशी को धर्म बदलने के लिए कहा था।

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने किया कन्फर्म

Rajiv Thakur’s Father Passes Away: कॉमेडियन-एक्टर राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है, जिसके चलते वे कृष्णा अभिषेक के साथ इंदौर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। कृष्णा, जो पहले ही इंदौर पहुंच चुके थे, ने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की और उन्हें कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast