
Dehi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक बार फिर दिल्ली में GRAP-4को लागू कर दिया है। बता दें, इस बार भी GRAP-4के तहत के कई पाबंदियां लगाई गई हैं।
प्रदूषण के साथ दिल्ली में कड़ाके की ठंड
वहीं, प्रदूषण के बीच दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तरी राज्य सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहे। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। तो वहीं, वहीं पूर्वी राज्य ओडिशा के कुछ हिस्सों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
CAQM के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI कल 16 दिसंबर रात 10 बजे 400 के पार पहुंच गया।। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और शांत हवा के कारण दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ने पर GRAP के लिए CAQM उप-समिति ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। CAQM ने बैठक में दिल्ली-NCR में ग्रैप-4के नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया।
GRAP-4 में ये प्रतिबंध होंगे लागू
1. दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बैन है। सिर्फ आवश्यक वस्तुएं लेकर पहुंचने वाली ट्रकों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा CNG, इलेक्ट्रिक व BS 6इंजन वाले ट्रकों को छूट मिलेगी।
2. दिल्ली में पंजीकृत BS 4के एचजीवी (भारी मालवाहक वाहन) की एंट्री बैन है। सिर्फ आवश्यक सामान ढोने वाले एचजीवी वाहन को छूट रहेगी।
3. निर्माण और विध्वंस कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, बिजली वितरण से संबंधित परियोजनाएं इत्यादि सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी बंद रहेगा।
4. दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में स्कूलों में छठी से नौवीं और 11वीं की पढ़ाई भी ऑनलाइन व ऑफलाइन (हाइब्रिड) मोड़ में होगी।
5. सरकारी व निजी कार्यालयों में 50प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का निर्देश। NCR से संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करने का निर्देश।
6. इसके अलावा केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को भी वर्क फ्रऑम होम देने का फैसला ले सकती है।
7. NCR से संबंधित राज्य सरकारें कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ऑड-ईवेन लगाने और गैर जरूरी व्यवसायिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से कुछ दिन के लिए बंद रखने का फैसला ले सकती हैं।
Leave a comment