Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: जींद में बिजली निगम का AFM 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Haryana News: जींद में बिजली निगम का AFM 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Haryana News: हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पोल्ट्री फार्म का बिजली कनेक्शन जारी करने के नाम पर दो लाख रिश्वत लेते बिजली निगम के एएफएम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एएफएम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नेपेवाला निपासी पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने पोल्ट्री फार्म के लिए बिजली का कनेक्शन लेना था। कनेक्शन जारी करने की एवज में बिजली निगम का एएफएम सतीश तीन लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एक लाख 18 हजार उसे पहले दे दिए गए थे। अब सतीश दो लाख और मांग रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक महेंद्र ने किया। जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायती राज विभाग के एक्सएन पोषण कायन को नियुक्त किया गया। टीम ने पवन को 500-500 के नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित्र करके दे दिए। पवन ने गढ़ी पावर हाउस के बाहर जैसे ही रिश्वत राशि सतीश को दी तो इशारा मिलते ही उसे काबू कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि दो लाख रुपए बरामद कर ली। हाथ धुलवाए जाने पर सतीश के हाथों का रंग लाल हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो मामले की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि पोल्ट्री फार्म का बिजली कनेक्शन जारी करने की एवरेज में दो लाख रिश्वत लेते बिजली निगम के एएफएम को गिरफ्तार किया गया है। एएफएम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षा कर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अंगरक्षक (PSO) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ASI प्रदीप कुमार के रूप में बताई जा रही है। वह रोहतक जिले के गांव मोखरा के रहने वाले थे।

Bihar News: अररिया में छेका समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नदी में जा गिरी, मौके पर 6 लोगों की मौत; एक की जिंदगी बची

Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां मातम में तब बदल गई, जब बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, छेका समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो बीड़ी पुल से नीचे मरिया नदी में जा गिरी। गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति को किसी तरह बचा लिया गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मरने वाले में चार नाबालिग शामिल हैं। इस हादसे के बाद घर में मातम छा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast