
Delhi Elections 2025: दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष चौधरी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल दोनों ने जनता को धोखा दिया है।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार खत्म कर दिया, आरक्षण पर हमला बोला, और दलितों व पिछड़ों के अधिकारों को छीन लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप की नीतियों ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है।उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संगम विहार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की कमी, सड़कों की दुर्दशा, और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पप्पू यादव ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को केवल झूठे वादों से ठगा है।
दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि देश का दिल है- पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कांग्रेस के शासनकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में दिल्ली ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस को समर्थन देकर एक बार फिर दिल्ली को विकास की राह पर लौटाएं।उन्होंने कहा, "दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि देश का दिल है।
आपको बता दें कि दिल्ली की सभी सीटों पर 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सभी पार्टियों अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
Leave a comment