Delhi Election: यमुना में "जहर" वाला बयान देकर फंसे केजरीवाल, नायब सरकार ने दिया FIR का आदेश

Delhi Election: यमुना में

Haryana Government Orders FIR Aganist Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का एक बयान उनके लिए गले की फास बन गया है। दरअसल, केजरीवाल ने 27 जनवरी को हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि दिल्ली की तरफ आने वाली यमुना के पानी में हरियाणा सरकार जहर मिला रही है। अब हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर का आदेश दे दिया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने बुधवार रात आठ बजे तक उनसे सबूत की मांग की है। उनके सबूत और चुनाव आयोग के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 

क्या बोले हरियाणा के मंत्री? 

हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून की धारा 2के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली की जनता से झूठ बोला और पैनिक फैलाने की कोशिश की है। विपुल गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इतना बड़ा आरोप हरियाणा सरकार पर लगाया है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वह अनर्गल बयान देते हैं। हम इसकी निंदा करते है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। 

अरविंद केजरीवाल ने क्या आरोप लगाए थे?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना में जहर मिला दिया है। उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने पानी को दिल्ली की सीमा पर ही रोक दिया था, नहीं तो बड़ी संख्या में मौत हो सकती थी। हालांकि,  हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल के दावों को खारिज किया था। केजरीवाल से पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने यमुना में अमोनिया  बढ़ने की बात कही थी। वहीं, केजरीवाल ने बिना किसी केमिकल का जिक्र करते हुए कहा था कि यमुना में जहर मिलाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जनवरी यानी बुधवार को केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा का पानी पीता हूं और दिल्ली के सभी लोग यमुना का पानी पीते हैं। पीएम मोदी ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।      

Leave a comment