DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1 स्नैचर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1 स्नैचर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे कर कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक सूचना मिली कि एक शातिर चोर घोडे वाला मंदिर, रघुबीर नगर में चोरी की मोटर साइकिल पर लूटे गए मोबाइल फोन बेचने के लिए आएगा. इसके बाद पुलिस ने इसे पकड़े के लिए एक टीम का गठन किया है. जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार घोडेवाला मंदिर रघुबीर नगर दिल्ली के पास रणनीतिक जाल बिछाया गया. रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया. मुखबिर के कहने आरोपी विपिन उर्फ ​​जूडी को दबोच लिया गया और पकड़ लिया गया. आरोपी के पास से पुलिस ने 02 मोबाइल बरामद किए गए. इसके साथ ही आगे की जांच जारी है.

वहीं दूसरी तरफ माया पुरी में पुलिस ने दो सक्रिय चोरों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग कर रहे देर रात करीब 11.30 बजे दो संदिग्ध को देखकर रुकने के लिए कहा, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे. इसके साथ पुलिस के जावनों ने उन्हें पकड़ लिया. एक आरोपी का नाम राजू बताया जा रहा है. वहीं दूसरे का सनी है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के एक स्कूटी और 10 मोबाइल फोन बरामद किए है.   

Leave a comment