
नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे कर कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. राजौरी गार्डन में दिल्ली पुलिस ने दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं जनकपुरी इलाके से दो लूटरे का गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन इलाके के नजफगढ़ रोड के वुडलैंड पार्क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बैग के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 5 किलों गांजा भी बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उनके पास से 16 किलों गांजा तक बरामद किया है. दो आरोपियों का नाम राकेश मिश्रा और नीतीश बताया जा रहा है. दोनों को दिल्ली के शकूरपुरइलाके से गिरफ्तार किया है. दोनों बिहार के रहने वाले है.
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जनक पुरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार गस्त कर रहे पुलिस के जवानों को सूचना लूट की सूचना मिली कि स्कूटी सवार 2 लोगों ने कृष्णा कॉलोनी, टी-कैंप, उत्तम नगर में एक व्यक्ति से लूटपाट की है. इसके बाद पुलिस तुंरत कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी की नाम ऋषभ जोकि उत्तम नगर के बिंदापुर इलाके का रहने वाला है. इसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है. वहीं दूसरे आरोपी का नाम निशु शर्मा बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है. जोकि 40 फुट रोड़ चाणक्य प्लेस का रहने वाला है.
Leave a comment