Delhi Crime: दिल्ली के उस्मानपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Crime: दिल्ली के उस्मानपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है जहां अज्ञात व्यक्तियों ने एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी है। पलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। मृतक न्यू उस्मानपुर का निवासी था। मृतक संजय 'गोवा बार' नाम के एक रेस्टोरेंट का मालिक है।

मामले की जांच जारी है

पुलिस के मुताबिक कि संजय को कई गोलियां मारी गईं है। जांच करने पर घटनास्थल पर सात खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा राउंड मिला। फिलहाल पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी के साथ सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

फौरन ले जाया गया अस्पताल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को करीबन12:05 बजे नितिन को उसके एक दोस्त ने जानकारी दी कि किसी ने उसके भाई संजय को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही नितिन फौरन मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ पाया। संजय को सिर, दाहिने कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिनी ओर पेट में चोट लगी थी। संजय को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले को लेकर DCP ने कही ये बात

इसके अलावा DCP ने कहा कि हादसे के समय संजय बाइक चला रहा था। फिलहाल सभीपहलुओं की जांच-पड़ताल हो रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा इलाके में CCTVस्कैन किए जा रहे हैं।

Leave a comment