Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, वेस्ट दिल्ली के इलाके से छीना झपटी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime:  दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, वेस्ट दिल्ली के इलाके से छीना झपटी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे कर कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने हरी नगर इलाके से 2 और मोतीनगर इलाके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.   

दिल्ली पुलिस की एक टीम को हरी नगर के झील वाला पार्क के पास दो संदिग्ध व्यक्ति देखकर भागने लगे. पुलिस ने मुश्तैदी दिखाकर उन्हें पकड़ लिया है. एक आरोपी का नाम गोविंद उर्फ गांजा बताया जा रहा है तो वहीं दूसरे आरोपी की पहचान जावेद उर्फ गुल्ली के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक धारदार हथियार और दो चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए है.  फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

इसके साथ ही मोती नगर में दिल्ली पुलिस ने छीना झपटी के करने वाले गिरोह के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपियों का नाम अमन बताया जा रहा है. दूसरे आरोपी की पहचान राज उर्फ निहाल के रूप में हुई है. आरोपियो के पास धारदार हथियार बरामद किए है.       

 

Leave a comment