Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर और विकास पुरी इलाके से गिरफ्तार किए दो शातिर चोर

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर और विकास पुरी इलाके से गिरफ्तार किए दो शातिर चोर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की। दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए तिलक नगर और विकास पुरी इलाके से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

तिलक नगर इलाके में गश्त कर रही दिल्ली पुलिस की टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण, वह काबू में आ गया और कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिया गया। स्कूटी के विवरण की जांच के दौरान, यह दिल्ली के पीएस मंगोलपुरी इलाके से चोरी हुई मिली। आरोपी का नाम आखिल है। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार हाथियार भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच जारी है।

वहीं दूसरी तरफ विकास पुरी के पास आउटर रिंग रोड पर दिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग ड्यूटी  कर रही थी। रात करीब 08:45 बजे टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। कर्मचारियों की तत्परता के कारण वह काबू में आ गया और उसकी मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। जांच के दौरान पता लगा कि स्कूटी चोरी की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास  से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आगे की जांच जारी है।

Leave a comment