
नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे कर कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से 3 स्नैचरों के साथ 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के जनक पुरी इलाके में एक मोबाइल छीनने की वारदात हुई है. थाना जनक पुरी में मामला दर्ज किया गया. स्थानीय सूचना और तकनीकी सहायता टीम के अनुसार मोटरसाइकिल के मालिक अतुल राज ने एक आरोपी की पहचान की. इसी के तहत छापेमारी की गयी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अतुल राज को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी मोटरसाइकिल का भी पता लगाया गया और उसे जब्त कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने इसके साथ दो साथियों को गिरफ्तार किया है. एक का नाम निखिल और दूसरे का नाम मोहम्मद आदिल बताया जा रहा है. तीनों उत्तम नगर केविकास नगर इलाके का रहने वाला है. तीनों की उम्र 20 से 21 वर्ष बताई जा रही है.
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के झील वाला पार्क मादीपुर गांव के पास एक ऑटो चालक के साथ लूट के वारदात समाने आई है. इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी का नाम संजीव कुमार, तो वहीं दूसरे आरोपी का नाम रोहित जायसवाल बताया जा रहा है. दोनों मादी पुर के रहने वाले है. आरोपियों के पास चोरी किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया है
Leave a comment