
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली में बढ़ रहे चोरी और अवैध शराबों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार काम कर रही है. अवैध शराब को कारोबार रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी के तहत दिल्ली के बुध नगर जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी में पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में भारी मात्रा में अवैध शराब की जानकारी मिली थी. पुलिस ने इसके बाद एक टीम का गठन किया है पुलिस ने इस मामले में बुध नगर जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने संदीप नाम आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ करने पर कई जगह छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस को कुल 90 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई है.
पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर उससे आगे पूछताछ कर रही है. आरोपी दिल्ली के बुध नगर जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी रहने वाला है. उसकी उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है.
Leave a comment