
Delhi MCD Bypoll Result 2025: राजधानी दिल्ली की जनता ने एक फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। दिल्ली नगर निगम(MCD) के 12 वार्ड पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। जिसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है। आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी संगम विहार-A सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत हासिल की है।
दिल्ली में मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर वार्ड पर उपचुनाव हुए थे। इन उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 26 महिलाएं और 25 पुरुष थे। इस उपचुनाव का वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा। बता दें कि 2022 में दिल्ली की सभी 250 वार्ड में हुए चुनाव में 50.47 फीसदी मतदान हुआ था।
बीजेपी को मिली 7 सीटें
दिल्ली में उपचुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कुल 12 में से 7 सीटों पर कब्जा किया है। इन नतीजों से पता लगता है कि एमसीडी में बीजेपी की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है। हालांकि, 2022 के नतीजों के देखते हुए बीजेपी को 3 सीटों पर झटका लगा है।
कैसा रहा अन्य दलों का प्रदर्शन
उपचुनाव में आप आदमी पार्टी (AAP) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट जीतने में कामयाब हुई है। इसके अलावा, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इन नतीजों से राष्ट्रीय राजधानी की जनता ने अपने मूड को स्पष्ट रूप से बता दिया है।
Leave a comment