
Mudit Agarwal Against Sandeep Dixit: दिल्ली में सभी 70विधानसभा सीटों के चुनाव 05फरवरी को संपन्न हो चुके है। जिसके नतीजे कल यानी 08फरवरी को सामने आएंगे। लेकिन नतीजे सामने आने से पहले ही दिल्ली कांग्रेस के बीच अंदरूनी लड़ाई देखने का मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के चांदनी चौक सीट से प्रत्याशी मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के दबाव में आकर उनका कार्यालय बंद करवाने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव के बीच संदीप दीक्षित ने उनके पिता जेपी अग्रवाल पर चुनावों के दौरान मेहनत न करने का आरोप लगाया है।
मुदित अग्रवाल ने किया पोस्ट
दरअसल, चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी मुदित अग्रवाल ने कल गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने संदीप दीक्षित पर गंभीर आरोप भी लगाया। मुदित अग्रवाल का कहना है कि संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनरदीप साहनी को चांदनी चौक से जीताने के लिए उनका कार्यालय बंद करवाने की कोशिश की है।
मुदित अग्रवाल ने कहा कि संदीप दीक्षित ने अपनी बहन लतिका की मदद से जगत सिनेमा के मालिक से कहकर उनका चुनाव कार्यालय हटाने की कोशिश की थी। संदीप पर आरोप लगाते हुए मुदित अग्रवाल का कहना है कि संदीप और AAP प्रत्याशी पुनर्दीप साहनी के आपसी संबंध बहुत अच्छे हैं। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
'दिल्ली में कभी नजर नहीं आए'
संदीप दीक्षित पर आरोप लगाते हुए मुदित अग्रवाल आगे कहते है कि संदीप दीक्षित ने मेरे पिता जयप्रकाश अग्रवाल के बारे में कई टिप्पणियां की है। जो उन्हें बिल्कुल भी शोभा नहीं देती। क्योंकि दिल्ली में वह कभी नजर ही नहीं आते। लेकिन जब उन्हें लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से टिकट चाहिए था। तभी वो सबके सामने आए।
मुदित अग्रवाल का कहना है कि संदीप दीक्षित कभी कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते। ऐसे में जयप्रकाश अग्रवाल के बारे में टिप्पणी करना गलत है। उनसे पूरी दिल्ली प्यार करती है। इसी के साथ वो पूरी मेहनत से कांग्रेस और दिल्ली के लिए काम करते है।
Leave a comment