Delhi Air Pollution: धुआं-धुआं हुई दिल्ली, दिवाली से पहले इन इलाकों का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा

Delhi Air Pollution: धुआं-धुआं हुई दिल्ली, दिवाली से पहले इन इलाकों का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा

Delhi AQI: दशहरे के बाद से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। दिवाली से पहले ही दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि, रविवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में थोड़ा सुधार हुआ है। आज सुबह दिल्ली का AQI 330 दर्ज किया गया। लेकिन अभी भी राजधानी के कई इलाकों का AQI 400 पार पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह बवाना का AQI 380, जहांगीरपुरी का 370, मुंडका का 367, सोनिया बिहार का 366, नेहरू नगर का 362, अशोक विहार का AQI 361 दर्ज किया गया है।

दिल्ली बनी गैस चेंबर

बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से राजधानी धीरे-धीरे गैस चेंबर में तब्दील हो रही है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें, CPCB की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादा AQI दर्ज किया जा रहा है। जिससे लोगों को घर के बाहर सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं।

IITM ने क्या कहा?

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) ने कहा था कि रविवार को हवा पूर्व से उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। इसी बीच, शनिवार को हवा की दिशा व गति बदलने से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) ने बताया कि इस दिन हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जिसका AQI 255 दर्ज किया गया। जो शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक कम है। IITM के अनुसार, राजधानी में रविवार से अगले 6 दिन तक हवा का स्तर खराब रहेगा।   

Leave a comment