Search KhabarFast

Press ESC to close

बिजनौर रोडवेज डिपो में बस के अंदर ड्राइवर की लाश, पत्नी से हुई थी लड़ाई

बिजनौर रोडवेज डिपो में बस के अंदर ड्राइवर की लाश, पत्नी से हुई थी लड़ाई

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रोडवेज परिसर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक खड़ी बस के अंदर ड्राइवर की लाश फंदे से लटकी मिली। इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो रोडवेज बस का चालक था और मीरापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब बस के कंडक्टर सलमान ने ड्राइवर धर्मेंद्र को फोन किया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ।

कंडक्टर ने देखी लाश 

संदेह होने पर कंडक्टर बस के पास पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो धर्मेंद्र की लाश फंदे से लटकी हुई थी। यह नजारा देखते ही वह घबरा गया और जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर रोडवेज परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। किसी ने इसे आत्महत्या बताया तो किसी ने अन्य कारणों की आशंका जताई।

पत्नी के साथ हुई थी लड़ाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में संग्राम सिंह, जो सीओ सिटी है, ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी मिली है कि ड्राइवर का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है।

पुलिस कर रही जांच 

हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने रोडवेज कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 

Also read: Crime News: चबूतरे पर सिर पटक कर मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, जानें क्या थी वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन -कालका और नरवाना का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है जिस पर 1149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी डबवाली,  होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पहले ही पूरा किया जा चुका है और इन्हें अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

Haryana News: हरियाणा में 6 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी, नगर पालिका और फायर कर्मियों का बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 6 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगें 5 अगस्त तक पूरी नहीं की गईं तो 6 अगस्त से आर-पार की लड़ाई शुरू होगी।

उत्तराखंड में आपदा पर सख्त CM धामी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा प्रत्येक स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast