DDCA Election: रोहन जेटली ने दूसरी बार डीडीसीए पर किया कब्जा, कीर्ति आजाद को फिर से मिली हार

DDCA Election: रोहन जेटली ने दूसरी बार डीडीसीए पर किया कब्जा, कीर्ति आजाद को फिर से मिली हार

DDCA Election: डीडीसीए यानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव रोहन जेटली ने एक बार फिर ले जीत लिया है। उन्होंने लगातार दूसरी बार डीडीसीए पर कब्जा किया है। वहीं, किर्ती आजाद को एकबार फिर हार मिली है। बता दें कि डीडीसीए का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को कराए गए थे। इस चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को 1207 वोटों की जरूरत होती है।

बता दें कि डीडीसीए के चुनाव में रोहन जेटली को 1577 वोट मिले। वहीं, कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद का चुनाव शिखा कुमार ने जीता। उन्होंने राकेश कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को पटखनी दी। एक तरफ शिखा कुमार को 1246 वोट मिले, तो वहीं, राकेश कुमार को 536 और सुधीर कुमार को 498 वोट मिले।                              

अशोक कुमार बने कोषाध्क्ष             

इसके अलावा सचिव पद पर आशोक शर्मा की जीत हुई है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंगला ने जीत दर्ज की। उन्हें 1049 वोट मिले जबकि संयुक्त सचिव पद पर अमित ग्रोवर जीते। बता दें कि  यह चुनाव तीन पैनलों के बीच हुआ, जिसमें एक पैनल रोहन जेटली का था जो मौजूदा अध्यक्ष हैं जबकि दूसरा पैनल कीर्ति आजाद का था। तीसरा पैनल विनोद तिहारा का था।  

रोहन जेटली के बारे में जानें

रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे हैं। रोहन ने भारत से कानून की डिग्री ली और कॉर्नेल यून‍िवर्स‍िटी से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) किया है। वह एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंड‍िया और दिल्ली हाइकोर्ट में मुकदमे की पैरवी करते हैं। मार्च 2024 में रोहन को दिल्ली हाइकोर्ट के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील (स्टैंडिंग काउंसिल) के रूप में चुना गया था। बता दें कि रोहन जेटली के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 14 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष थे।                                                

Leave a comment