Search KhabarFast

Press ESC to close

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी Good News, 3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, देखें लेटेस्ट अपडेट

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी Good News, 3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, देखें लेटेस्ट अपडेट

DA Hike News: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। अब लेबर ब्यूरो की ओर से जारी AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के मई 2026 के आंकड़ों ने उनकी उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। मई में यह इंडेक्स बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया, जो पिछले 12 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, महंगाई भत्ते में अंतिम बढ़ोतरी का फैसला जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों के बाद ही होगा। लेबर ब्यूरो जुलाई के अंत में जून का डेटा जारी करेगा। इसके बाद वित्त मंत्रालय पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

3 फीसदी डीए बढ़ने की उम्मीद

जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए बढ़कर 60 फीसदी हो गया था। अब मई तक के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि अगली बार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 से मई 2026 तक AICPI-IW के 12 महीनों का औसत 148.075 रहा है। इसी औसत के आधार पर डीए की गणना की जाती है। फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता लगभग 63.13 फीसदी तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए बढ़ने की उम्मीद है।

कब बढ़ाएगी सरकार महंगाई भत्ता?

अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 40,000 रुपये है और उसे अभी 60 फीसदी डीए मिल रहा है, तो उसका महंगाई भत्ता 24,000 रुपये बनता है। वहीं, अगर डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होकर यह 63 फीसदी हो जाता है, तो महंगाई भत्ता 25,200 रुपये होगा। यानी कर्मचारी की मासिक आय में 1,200 रुपये की बढ़ोतरी होगी। अब सभी की नजर जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों पर टिकी है। यदि ये आंकड़े भी मजबूत रहते हैं, तो केंद्र सरकार सितंबर या अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

Also read: IMD Weather Alert: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री, 5 दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast