सावधान! आ रहा है ‘डाना’ नाम का चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

सावधान! आ रहा है ‘डाना’ नाम का चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान उत्पन्न हो रहा है। 23 अक्टूबर को तक इस तूफान की आने की संभावना जताई जा रही है। चक्रवाती तूफान 'डाना' (Dana) के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस तूफान के 24अक्टूबर को इन राज्यों के तटों से टकराने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21अक्टूबर से 26अक्टूबर तक समुद्र में जाने पर रोक लगाई है, जिससे मछुआरों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का निर्माण होने की संभावना है, जो 23अक्टूबर तक अपना रूप ले सकता है। इस तूफान का प्रभाव ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में निवासियों और वहां की सरकारों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि चक्रवाती तूफानों के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं, और समुद्री तूफान के खतरे जुड़े होते हैं।

सरकारी की कर्मचारियों की छुट्टी हुई रद्द

जानकारी के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी कर्चचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया हैं। तूफान को देखते हुए विशेष राहत आयुक्त (SRC) देव रंजन सिंह ने रविवार को एक बैठक भी बुलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने स्थानों पर रहने और अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

23 अक्टूबर को ओडिशा तट पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर की शाम से ओडिशा तट पर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जो 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। 24 अक्टूबर की रात तक 100-120 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाएगी।

Leave a comment