Search KhabarFast

Press ESC to close

संकट में मौका तलाश रहे साइबर ठग! सिलेंडर बुकिंग के दौरान रहें सतर्क नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

संकट में मौका तलाश रहे साइबर ठग! सिलेंडर बुकिंग के दौरान रहें सतर्क नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

Alert For Cyber Crime: मिडिल ईस्ट की जंग ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के मामले में भूचाल ला दिया है। कई देशों में तेल संकट देखा जा रहा है। भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर मारामारी बढ़ गई है। सिलेंडर के लिए लोग लंबी-लंबी कतारें लगा रहे हैं। कई शहरों में होटल ने चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है।

इसी बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि आपके पास भी गैस एजेंसी के नाम से सिलेंडर बुकिंग को लेकर कोई कॉल या मैसेज आए तो सावधानी बरतें। दरअसल, लोग एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से घबराकर जल्दी डिलीवरी के चक्कर में ऑनलाइन बुकिंग भी करवा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस का अलर्ट जारी

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लोगों को सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार, ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं। वे कहते हैं कि ईरान में युद्ध के दौरान गैस सप्लाई की आपूर्ति में दिक्कत आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग करवा लें। ठग फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं। जिसमें लिखा होता है जल्दी सिलेंडर बुक करवा लें, नहीं तो स्टॉक खत्म हो जाएगा। डिलीवरी के लिए लिंक पर क्लिक करें या एडवांस पेमेंट करके अपना सिलेंडर बुक करें।

लिंक खोलते ही हो जाएगा खेल 

लिंक पर क्लिक करने पर फर्जी वेबसाइट खुल जाती है। वहां बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, ओटीपी या यूपीआई से पेमेंट मांगा जाता है। पैसे देने के बाद सिलेंडर कभी नहीं आता और ठग बैंक अकांउट खाली करके भाग जाते हैं। बता दें कि सरकार और तेल कंपनियां लगातार कह रही है कि घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से बुक करें। किसी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें