Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोने की कीमत हुई धड़ाम, चांदी की भी चमक फीकी; जानिए दोनों धातु के नए रेट

Gold-Silver Price: सोने की कीमत हुई धड़ाम, चांदी की भी चमक फीकी; जानिए दोनों धातु के नए रेट

Gold-Silver Price Drops: देश में सोने-चांदी कीमत में गिरावट होने का सिलसिला जारी है। जिससे ग्राहकों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। शुक्रवार यानी 13 मार्च को भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। 13 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमच 162360 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

वहीं, मुंबई में 10 ग्राम सोना का रेट 162210 रुपए देखा गया है। एक दिल पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपए टूटकर 1,65,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर है। 

चांदी के भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। चांदी की कीमत 279900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले ही राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 2,76,500 रुपए प्रति किलोग्राम हुई थी। वहीं,अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 86.99 डॉलर प्रति औंस आंकी गई है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी। 

आगे बढ़ सकती है कीमत

अगर इजरायल-अमेरिका और ईरान का संघर्ष ज्यादा दिनों तक चलता है, तो कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसे मे सोने-चांदी की कीमतों पर प्रभाव पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि युद्ध वैश्विक तेल बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा पैदा कर रहा है। इससे एक दिन पहले ही एजेंसी के सदस्य देशों ने आपताकलीन भंडार से रिकॉर्ड 400 मिलियन बैरल तेज जारी करने पर सहमति जताई। अगर साफ शब्दों में कहें तो कच्चे तेल के भाव बढ़ने की स्थिति में सोने-चांदी का भाव भी बढ़ सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast