
नई दिल्ली: क्रिकेट के पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टर नजर आ रहे हैं।जहां एक तरफ बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के बाद दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का अगला कदम क्या होगा, सबकी नजरें इस पर टिकी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ वहीं अब 16वें सीजन के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस खबर सामने आ रही है। इस खबर के तहत पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ज्लद मैदान में वापसी कर सकते है।
बता दें कि आईपीएल 2023में दादा दिल्ली कैपिटल्स के हेड ऑफ क्रिकेट रहेंगे। वहीं पहले सौरव गांगुली BCCI चीफ बनने से पहले तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे। इससे पहले मार्च 2019में दादा दिल्ली कैपिटल्स के एडवाइजर रह चुके है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर का पद छोड़ दिया था। आईपीएल में सौरव गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के कप्तान भी रह चुके है।
वही सौरव गांगुली ने साल 2023 के पहले ही दिन वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। दरअसल गांगुली ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपना बल्ला पकड़े हुए और कुछ पुराने शॉर्ट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह एक बेहद छोटा सा टीजर था। वायरल क्लिप में इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि यह पोस्ट किस बारे में था। इसके अलावा गांगुली के नेतृत्व वाले प्रशासन ने इंडियन प्रीमियर लीग के दो शत्रु को सफलतापूर्वक यूआई में स्थानांतरित कर दिया। क्योंकि वायरस की वजह से भारत के लिए टूर्नामेंट की मेजबानी करना संभव नहीं था।
Leave a comment