Anil Vij Covaxin Third Phase Trail Today : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पर हुआ कोवैक्सीन ट्रायल, दिया गया पहला डोज

Anil Vij Covaxin Third Phase Trail Today :  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पर हुआ कोवैक्सीन ट्रायल, दिया गया पहला डोज

नई दिल्ली : भारत में कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. वहीं इस कोरोना की जंग में आज से हरियाणा में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का तीसरा ट्रायल शुरु हो गया है. हरियाणा के गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी वॉलंटियर में शामिल हैं. गृह मंत्री अनिल विज ने आज पहला टीका लगवाया है.

आपको बता दें कि, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि, इस तीसरे राउंड में लगभग 26,000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा. मैंने इसके लिए अपना नाम भी दिया है. वहीं कोवैक्सीनके इस तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक से शुरू हो गया है. देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है. साथ ही हरियाणा के रोहतक  पीजीआई के वाइस चांसलर का कहना था कि, कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल आज से शुरू हो गया है और पहले 200 वॉलियंटर्स को डोज दी जा रही है.

वहीं देश में कोरोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 2212 नए कोरोना मरीज सामने आए है. जिसके चलेत कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हजार 579 पर पहुंच गई है. साथ ही इस दौरान 2156 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैऔर 20 मरीज कोरोना की जंग हार गए है.

Leave a comment