Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक्शन मोड में नजर आ रहे है। उन्होंने आतंकवादियों को पनाह देने वालों को एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वालों के घरों को जमींदोज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से आतंकवाद के दोषियों के खिलाफ एकजुटता के साथ खड़े होने का आह्वान किया है। ...
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं रात और सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ...
Sharda Sinha Death:बिहार की स्वर कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपने मधुर स्वर से छठ पूजा के गीतों को लोकप्रिय बनाया और उनके गीतों ने भोजपुरी, मैथिली, और हिंदी में संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन छठ पर्व के पहले दिन हुआ, जो बहुत से लोगों के लिए एक विशेष संयोग के रूप में देखा गया। ...
CM Yogi at Koderma Rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। योगी ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड में माफिया का सफाया कर दिया जाएगा, जैसा उत्तर प्रदेश में किया गया है। ...
Jharkhand Elections 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर INDIAएलायंस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार, 5नवंबर को गठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजद के जयप्रकाश यादव और भाकपा माले नेता शुभेंदु सेन ने साझा रूप से सात गारंटियों वाला घोषणापत्र पेश किया। ...
Bhopal- मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 35प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। अब राज्य में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35%आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। ...
संसद का शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार की ओर से बड़ी घोषणा हुई है। 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र चलेगा। ...
Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय वर्मा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। यह नियुक्ति खासतौर पर उस समय हुई है जब राज्य में 2024के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत के बाद पूर्व DGPरश्मि शुक्ला का तबादला करने का आदेश दिया था। ...
Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली जाते हुए, उन्होंने चुरवा हनुमान मंदिर में रुककर पूजा-अर्चना की। यह मंदिर राहुल गांधी के लिए खास महत्व रखता है, और वे जब भी रायबरेली आते हैं, तो यहां रुककर पूजा करते हैं। ...
SC DecisionOn Private Property: क्या किसी की निजी संपत्ति को जनकल्याण के नाम पर लिया जा सकता है? इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (5नवंबर) को एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए यूपी मदरसा एक्ट के संदर्भ में अपनी पिछली राय को बदलते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि हर निजी संपत्ति को सामुदायिक संपत्ति नहीं कहा जा सकता, और इसका उपयोग केवल सार्वजनिक हित में किया जा सकता है, बशर्ते कि इसकी उचित समीक्षा की जाए। ...