ARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खेल जगत के युवाओं, कौशल उद्यमियों और कंटेंट निर्माताओं के साथ प्री बजट कंसल्टेशन बैठक की। बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के युवा जॉब लेने वाले नहीं जॉब देने वाले बने इसको लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बजट के लिए सरकार हर वर्ग के साथ प्री बजट कंसल्टेशन बैठक कर रही है। ...
Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 22जनवरी को मोहाली में 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से पंजाब के सभी 65लाख परिवारों को प्रति वर्ष 10लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज यानी मुफ्त में इलाज मिलेगा। यह योजना राज्य के लगभग 3करोड़ निवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी, जिसमें कोई आय सीमा या अन्य प्रतिबंध नहीं होगा। ...
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सरकार ने नई तैयारी कर ली है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स में 'फ्रीज' बटन मिल सकता है, जो एक टैप में सारे अकाउंट को फ्रीज कर देगा। ...
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली अनल को ढेर कर दिया। ...
Doda Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक दुखद हादसा हुआ है। यहां सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अभीतक 10 जवानों की मौत हुई, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। ...
Rahul Gandhi: राजधानी दिल्ली में मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने गरीबों को अधिकार दिया था। इसके पीछे की सोच थी कि जिसे भी काम की जरूरत हो, वो सम्मान के साथ काम मांग सके। वहीं, मनरेगा को पंचायती राज के तहत चलाया जाता था। मनरेगा में लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था- जिसे नरेंद्र मोदी खत्म करने में लगे हैं। इससे पहले मोदी सरकार किसानों के खिलाफ काले कानून लेकर आई थी, जिसे किसानों ने रोक दिया। जो अन्याय किसानों के साथ किया गया था, वही अब मजदूरों के साथ किया जा रहा है। ...
Aparna Yadav On Divorce With Prateek: भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट के सामने आने के बाद पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके और प्रतीक के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग जानबूझकर उनके पारिवारिक रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि उसका पता चल गया है। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के बहादुरगढ़ की जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलाने से मौतहो गई।एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल आरिफ को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। ...
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी मिलने से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीएम को यह धमकी डीसी ऑफिस शिमला की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई है। मेल में लिखा है कि अगर गणतंत्र दिवस पर सीएम रिज मैदान में झंडा फहराने के लिए जाते हैं, तो उनके उपर मानव बम से हमला किया जाएगा। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। ...
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक अनोखा पारिवारिक मामला सामने आया है, जिसे गांव की पंचायत ने बेहद अनूठे तरीके से सुलझा दिया। यहां मुस्लिम समुदाय के एक युवक की दो पत्नियां हैं और दोनों के बीच पति के साथ समय बिताने को लेकर लगातार झगड़े होने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले पुलिस फिर पंचायत को आगे आना पड़ा। पंचायत ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पत्नियों की समस्या का समाधान निकाला है। जिससे पति दोनों पत्नियों के साथ समय भी बिता पाएगा और खुद उसे भी रोज-रोज के झगड़ों से छुट्टी मिलेगी। ...