दुनिया के ऐसे देश जहां एक भी नहीं हैं एयरपोर्ट लेकिन फिर भी लोग करते है हवाई यात्रा

दुनिया के ऐसे देश जहां एक भी नहीं हैं एयरपोर्ट लेकिन फिर भी लोग करते है हवाई यात्रा

Countries that do not have a single airport:  दुनिया में कुल देशों की संख्या 195 है। हांलकि पृथ्वी पर कुल 240 देश है लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा केवल 195 देशों को ही मान्यता प्रदान की गई है। लेकिन इन देशों में से कुछ ऐसे देश है जिनके पास सुविधाओं की कोई कमी नहीं है उदाहरण के लिए अमेरिका। अमेरिका देश दुनिया की सबसे ताकतवर देशों में गिनती होती है। लेकिन कुछ देश ऐसे है जिनके पास एक ही एयरपोर्ट नहीं है। भारत की बात करें तो देश में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, 487 हवाई अड्डे/हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से एएआई कुल 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है जिसमें 29 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (3 सिविल एन्क्लेव), 10 सीमा शुल्क हवाई अड्डे (4 सिविल एन्क्लेव) और 103 घरेलू हवाई अड्डे (23 सिविल एन्क्लेव) शामिल हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश है जिसमें एयरपोर्ट का नामों निशान नहीं है तो चलिए आज इन देशों के बारे में बात कर लेते है।  

वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और शायद यहीं वजह है कि इस देश में एक भी एय़रपोर्ट नहीं है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान यही है।ये देश ही इतना छोटा है कि यहां एयरपोर्ट बनाने की जगह ही नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट रोम में है।

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो यूरोप में ही स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य भी माना जाता है। साथ ही यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इसकी भी यहीं वजह है कि इसमें एक भी एयरपोर्ट नहीं है। लेकिन यहां एक हेलीपोर्ट और एक छोटा सा एयरफील्ड जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट इटली में है।

मोनाको

मोनाको पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह फ्रांस और इटली के बीच स्थित है। वहीं यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं, लेकिन इसके बावजूद यह भी हैरान करने वाली बात है कि इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट फ्रांस में है।

अंडोरा

अंडोरा यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है। अंडोरा करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जनसंख्या 85,000 के आसपास है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं हैं, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे करीबी एयरपोर्ट स्पेन में है।

Leave a comment