
नई दिल्ली: विदेश जाने की बात आती है तो सबसे पहले कनाडा का नाम सामने आता है क्योंकि भारत के नागरिक ज्यादातर उसी देश में जाना पसंद करते है हालांकि इस का एक ओर कारण है इस देश में वीजा जल्दी लग जाता है। वहीं कनाडा के अलावा काफी देश है जहां भारत के नागरिक जाना पसंद करते हैं दरअसल अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया इन महाद्वीपों में बड़ी संख्या में भारत के लोग पढ़ाई और नौकरी पेशा के लिए जाते हैं लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जहां एक भी भारतीय नागरिक नहीं है। आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताएंगे जहां आपको भारत का एक भी नागरिक नहीं नजर आएंगा।
पाकिस्तान
सबसे पहले बात करते है हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में कोई भी भारतीय नहीं है. इसमें कैदी और राजनयिक शामिल नहीं हैं। इसके अलावा दावा किया जाता है कि बाल्कन के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित, बुल्गारिया में कोई भारतीय नहीं रहता है।
वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देशहै। वेटिकन सिटी 0.44 वर्ग किमी (लगभग .2 वर्ग मील) में फैला है और पूरी तरह से रोम शहर से घिरा हुआ है। वेटिकन सिटी दुनिया भर में रोमन कैथोलिक को मानने वाले लाखों लोगों के लिए आध्यात्मिक केंद्र के रूप में कार्य करता है। जनसंख्या में सबसे छोटा देश होने के नाते वहां कोई भारतीय नहीं रहता है।
सैन मैरिनो
आधिकारिक तौर पर सैन मैरिनो गणराज्य के तौर पर जाना जाता है। एक ऐसा सुव्यवस्थित देश है, जो इटली से घिरा हुआ है, यहां की आबादी लगभग 335620 है, इसमें कोई भी भारतीय नहीं है। यहां सिर्फ भारतीय पर्यटक आपको दिखेंगे।
तुवालु
तुवालु पूर्व में एलिस द्वीप समूह के रूप में जाना जाने वाला देश है। तुवालु ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व में प्रशांत महासागर में स्थित है। यहां लगभग 10,000 निवासी हैं, जिनमें 8 किमी सड़कें हैं, और मुख्य द्वीप पर केवल 1 अस्पताल है। 2010 में, तुवालु में 2,000 से कम गेस्ट आए, जिनमें से 65% व्यवसाय के लिए आए। यह खूबसूरत द्वीप भी भारतीय लोगों से अनछुआ है।
Leave a comment