CORONAVIRUS UPDATES : देश में कोरोना के 13 हजार 203 नए मामले, जानें दिल्ली और महाराष्ट्र का हाल

CORONAVIRUS UPDATES : देश में कोरोना के 13 हजार 203 नए मामले, जानें दिल्ली और महाराष्ट्र का हाल

नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना वैक्सीन के सबसे बड़े टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. वहीं इसके साथ ही कई देशों में कोरोना के नए स्टेन की भी शुरूआत हो गई है. भारत में कोरोना के नए स्टेन के 100से ज्यादा मामले समाने आ चुके है. लेकिन भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 203मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 1,06,67,736 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कोरोना से 131लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1करोड़ 6लाख 67हजार 736तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1लाख 53हजार 470हो गई है. साथ ही देश में अब तक 1करोड़ 3लाख 30हजार 084लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24घंटे में कोरोना के 185  नए मरीज सामने आए है. साथ ही 9मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6,33,924 हो गए है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 1हजार 741हो गई है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,752 नए मरीज सामने आए है. साथ ही 45 मरीजों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 20,09,106 हो गए है. वहीं एक्टिव केसों की संख्या 50,785 है इसके साथ ही 19,12,264 लोगों कोरोना को मात देने में सफल हुए है

Leave a comment