DELHI CORONA : दिल्ली में कोरोना की स्थिति भयानक, पिछले 24 घंटों में 131 लोगों ने गंवाई जान

DELHI CORONA : दिल्ली में कोरोना की स्थिति भयानक, पिछले 24 घंटों में 131 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. पूरे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 585 लोगों ने कोरोना से जान गवा चुके है. जिसमें केवल दिल्ली में रिकॉर्ड 131 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवा दी है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना आउटऑफ कट्रोल हो गया है. इसको लेकर दिल्ली सरकार ने सख्त हो गई है. दिल्ली सरकार नेसार्वजनिक जगह पर छठ पूजा पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही शादियों में भी 50 से ज्यादा लोगों के आने पर रोक लगा दी है. वहीं इसको लेकर दिल्ली सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है. वहीं दिल्ली के अस्पतालों में ICU के बेडों की संख्या भी 90 फीसदी तक फुल हो गई है.

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर गृह मंत्रालय ने हस्ताक्षेप किया है. कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10 टीमों का गठन किया है. सभी टीम दिल्ली के सभी अस्पतालों का दौरा करेंगी. आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,486 नए मामले सामने आए है. साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले पांच लाख के पार हो गए हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना से 131 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवा चुके है. जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. जिसके बाद अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7,943 हो गई है. 

Leave a comment