Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार के भागलपुर में कोरोना की वापसी! बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, मायागंज अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज

बिहार के भागलपुर में कोरोना की वापसी! बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, मायागंज अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे एक बुजुर्ग मरीज की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, यानी मायागंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मरीज पिछले सात दिनों से लगातार खांसी, जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित थे। शुरुआत में उनका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने कोविड संक्रमण की आशंका को देखते हुए आरटी-पीसीआर जांच कराई। निजी लैब से आई रिपोर्ट में मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद बिना देर किए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है,मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज की कोविड रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव आई है। सरकारी स्तर पर भी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि की जा सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की घबराहट फैलाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और मरीज का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।वहीं मरीज के परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें लगातार खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन जब कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव के बीच यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो लापरवाही न बरतें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यकता होने पर कोविड जांच अवश्य कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और संक्रमण के लक्षण होने पर मास्क का उपयोग करें।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast