नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है. इसी के साथ कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 617 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 3,04,58,251 दर्ज किए गए है. इसके साथ ही कोरोना 853 ने अपनी जान गंवा दी है. साथ ही देश में अभी तक 34,00,76,232 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 04 लाख 58 हजार 251 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4 लाख 00 हजार 312 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 2 करोड़ 95 लाख 48 हजार 302 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं. देश में 5,09,637 सक्रिय मामले है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए मरीज सामने आए है. इस दौरान 111 लोग डिस्चार्ज हुए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह 4 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 1,357 हो गई है. प्रदेश में 14,34,281 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है.
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 85 नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ ही 15 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, और इतने ही समय में 127 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है. राज्य में 1,380 सक्रिय मामले है.
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,868 नए मामले सामने आए है. साथ ही 142 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. इतने ही समय में 11,564 लोगों ने कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 13,377 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके साथ ही अबतक 28,21,151से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके है.