Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 23 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: मिथुन को मिलेगी खुशखबरी, कर्क को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

HOROSCOPE TODAY 23 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: मिथुन को मिलेगी खुशखबरी, कर्क को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 सितंबर 2026, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को खर्च और विवादों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए रोजगार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। वहीं कर्क राशि वालों को आर्थिक और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन असमंजस भरा रह सकता है। किसी फैसले में देरी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज किसी भी तरह के निवेश से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन घर और कार्यक्षेत्र की बढ़ती जिम्मेदारियों से मनोबल प्रभावित हो सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की परेशानियों को समझने और उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में वरिष्ठों की मदद मिल सकती है। कारोबार में सावधानी बरतना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए मंगलवार खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। अपनी ईमानदारी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। भूमि या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने या आयोजन करने का अवसर मिलेगा। किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के बीच मतभेद के कारण पारिवारिक तनाव हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने का विचार बन सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी होगी। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है और लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों का वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आज आशा और निराशा के भाव बने रह सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार करने वालों की आय में वृद्धि के संकेत हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। संपत्ति में निवेश का विचार बन सकता है। परिवार में रिश्ते मधुर होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और परिवार में सद्भाव बना रहेगा। वाहन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन जिद्दी स्वभाव से बचना होगा। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऐसी परिस्थितियों से बचें, जिनमें आपको असुविधा महसूस होती है। सकारात्मक सोच बनाए रखें और किसी भी बहस या विवाद से दूर रहें। नए कारोबार की शुरुआत करने वालों की व्यस्तता बढ़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है और प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। कारोबार में लाभ की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय जातकों को किसी बड़ी जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरी करने वाले जातक कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ganesh Visarjan 2026: आज नहीं तो कब किया जाएगा गणपति बप्पा का विसर्जन, जानें क्या है इस रूकावट की बड़ी वजह?

गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं, इस साल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई गई और लोगों ने पंडाल ही नहीं बल्कि में भी गणपति की स्थापना की देश के लगभग हर जगह में बप्पा का उत्सव लोग धूमधाम से मनाते है।

Horoscope Today 24 September 2026: कर्क को मिलेगा लाभ और सम्मान, मिथुन की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत; पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा मिलने के साथ सम्मान प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को घर और कार्यक्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी।

Pitru Paksha 2026: नए कपड़े-कार-घर...पितृपक्ष के दौरान खरीदें या नहीं? यहां देखें खरीदारी की पूरी लिस्ट

पितृपक्ष की अवधि करीब 15 दिनों तक रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान कुछ चीजों का खरीदना शुभ होता है। लेकिन वहीं कुछ चीजों को अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast