Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में कोरोना केस 4300 के पार, 24 घंटे में 276 नए मामले, जानें अपने राज्य का हाल

भारत में कोरोना केस 4300 के पार, 24 घंटे में 276 नए मामले, जानें अपने राज्य का हाल

Corona Update: भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 4,302 तक पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटे में 276 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यह दिन प्रतिदिन बढ़ता मामला चिंता का विषय बन रही है। खासकर तब जब लोग पहले ही महामारी के प्रभाव से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
 
 केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक्टिव मामले
केरल में कोविड-19 के 1,373 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। जो देश में सबसे अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वहां टेस्टिंग बढ़ाने और सख्त दिशा-निर्देश लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली में 457 और महाराष्ट्र में 510 एक्टिव केस हैं। जो इन राज्यों में संक्रमण की तेज रफ्तार को दिखा रहा हैं। गुजरात में 461 और पश्चिम बंगाल में 432 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 63 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि लखनऊ में 4 एक्टिव केस हैं। बिहार की राजधानी पटना में 24 एक्टिव मामले हैं, जिनमें बीते 24 घंटे में 6 नए मरीज शामिल हुए।
 
नए वेरिएंट्स की भूमिका और विशेषज्ञों की राय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स LF.7 और NB.1.8.1 के कारण मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, हालांकि JN.1 अभी भी प्रमुख वेरिएंट है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार ये नए वेरिएंट्स गंभीर नहीं हैं, और ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं, जैसे बुखार, गले में खराश, और थकान। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि लोग मास्क पहनें, भीड़ से बचें, और नियमित रूप से हाथ धोएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सतर्कता बरतने की अपील की है। और घबराने की जरूरत नहीं है।
 
सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां
केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय हैं। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, और टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में मेट्रो और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। कर्नाटक सरकार ने स्कूलों में बच्चों को लक्षण दिखने पर घर पर रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को टेस्टिंग का आदेश दिया है।
 
जनता से सतर्कता की अपील
अस्पतालों में भर्ती होने की दर अभी कम है, विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता बेहद जरूरी है। पिछले 24 घंटे में 3,281 मरीज ठीक हुए हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। फिर भी, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंसान जोखिम लेगा या नहीं...दिमाग फैसला लेने से पहले ही दे देता है सिग्नल, शोधकर्ताओं का दावा

Brain signals before Decision: सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (UCSF) और बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क के दो पड़ोसी क्षेत्रों की पहचान की है जो जोखिम लेने का निर्णय लेते समय प्रतिस्पर्धा करते प्रतीत होते हैं। उन्होंने पाया कि उनकी गतिविधि निर्णय लेने से लगभग आधा सेकंड पहले ही उसकी भविष्यवाणी कर सकती है।

Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा नौ दिवसीय पर्व, जानें घटस्थापना और दशहरे की तारीख

अक्टूबर का महीना इस बार धार्मिक रूप से खास रहने वाला है। पितृ पक्ष के समाप्त होने के बाद मां दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्र शुरू होगा।

World Mental Health Day: पढ़ाई का प्रेशर बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा भारी, NCERT सर्वे में 81% छात्रों ने जताई चिंता

Health Tips: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में 10 से 19 साल की उम्र के लगभग हर सात में से एक किशोर किसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित होता है। भारत में भी स्कूली छात्रों की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई जाती रही है। NCERT के 2022 के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण सर्वे में 81 प्रतिशत छात्रों ने पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट को लेकर चिंता महसूस करने की बात कही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast