Search KhabarFast

Press ESC to close

आम आदमी का हवाई सपना होगा साकार, 'UDAN' योजना के नए वर्जन को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

आम आदमी का हवाई सपना होगा साकार, 'UDAN' योजना के नए वर्जन को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

Modified UDAN Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महत्वाकांक्षी ‘Modified UDAN’ योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर कुल ₹28,840 करोड़ का बजट आवंटित किया गया हैजो अगले 10 सालों तक चलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि अब आम नागरिकछोटे-मोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों के लोग भी आसानी से हवाई यात्रा कर सकें। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि Modified UDAN योजना भारत की हवाई अवसंरचना को पूरी तरह बदलने वाली साबित होगी। योजना के तहत 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। ये एयरपोर्ट मुख्य रूप से मौजूदा अनसर्व्ड एयरस्ट्रिप्स को अपग्रेड करके बनाए जाएंगे। साथ ही 200 आधुनिक हेलिपैड भी बनाए जाएंगे, खासकर हिमालयी क्षेत्रपूर्वोत्तर राज्यों, द्वीप समूहों और आकांक्षी जिलों में।  

Also read: RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव

योजना की मुख्य विशेषताएं

1. 100 नए एयरपोर्ट: चैलेंज मोड में विकसित किए जाएंगे। औसतन ₹100 करोड़ प्रति एयरपोर्ट की लागत आएगी।

2. ₹12,159 करोड़ का बजटीय समर्थन एयरपोर्ट विकास के लिए।

3. Made-in-India विमानों को प्राथमिकताजिससे स्वदेशी विमानन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

4. टियर-2 और टियर-3 शहरों के बीच सस्ती और नियमित उड़ानों को बढ़ावा।

5. छोटे विमानों और हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता।

बता देंयह योजना पहले की UDAN स्कीम का विस्तारित और संशोधित रूप है। अब लक्ष्य सिर्फ उड़ानें शुरू करना नहींबल्कि स्थायी और लाभदायक हवाई संपर्क सुनिश्चित करना है। सरकार का मानना है कि इससे घोस्ट एयरपोर्ट्स’ की समस्या भी खत्म होगी और देश के कोने-कोने में हवाई सेवा पहुंचेगी। 

आम आदमी के लिए कितना बड़ा फायदा

Modified UDAN योजना का सबसे बड़ा मकसद हवाई यात्रा को आम नागरिक की पहुंच में लाना है। अब छोटे शहरोंपहाड़ी इलाकों और दूर-दराज के क्षेत्रों के लोग भी बिना ज्यादा खर्च किए हवाई जहाज पकड़ सकेंगे। पर्यटनव्यापारस्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन मदद तक पहुंच आसान हो जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया और विपक्ष पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें