ये है दुनिया के सबसे खतरनाक मेंढक, कुछ ही मिनटों में ले सकते है 10 लोगों की जान

ये है दुनिया के सबसे खतरनाक मेंढक, कुछ ही मिनटों में ले सकते है 10 लोगों की जान

नई दिल्ली: मेंढक को देखकर केवल मन में यहीं ख्याल आता है कि ये अपनी भोजन,आवाज और एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना का ही काम करते है लेकिन मेंढक की कुछ ऐसी प्रजाति है जो तीन मिनट में 10 लोगों की जान ले सकते है। दरअसल वैसे तो अधिकतर मेढ़क जहरीले नही होते लेकिन ऐसे भी मेढक है जिसके जहर से 10 लोगों की मौत सिर्फ 3 मिनट में हो सकती है। आज हम आपको उन ही मेंढकों के बारे में बताएंगे जो लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

बेहद खतरनाक है ये मेंढक

आपको बता दें कि गोल्डन पॉइजन डार्ट प्रजाति का मेंढक बेहद खतरनाक और जहरीला माना जाता है।जिससे जुनिया के  सबसे जहरीले जीवों में शामिल है। ये मेंढक चमकीले और पीले रंग की धारी वाले होते हैं। इसके कलर की वजह से अन्य जानवरों का ध्यान इसकी ओर आकर्षित होता है और फिर उन्हें ये अपना शिकार बनाता है। ये कोलंबिया के वर्षा वनों में पाया जाता है। कहा जाता है कि जो मेंढक ज्यादा चमकीले होते हैं वो उतने ज्यादा जहरीले होते हैं। इतना ही नहीं इन मेंढकों की तस्करी भी की जाती है।

वहीं इन मेंढकों की मार्केट में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। लोग इन विलुप्त होते मेंढकों को खरीदने के लिए अच्छी खासी रकम देते हैं। माना जाता है कि हर मेंढक में इतना जहर होता है कि वह 10 लोगों की जान ले सके। उनकी त्वचा का चटख रंग शिकारियों को आगाह करता है। वही रंग उनको बेशकीमती बनाता है। ये मेंढक कथित तौर पर अनिषेचित अंडे खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये मेढक अंडों से बाहर निकलते हैं तब भी जहरीली ही होते हैं लेकिन पहले ये जहरीले नही होते थे।  कहा जाता है कि मेढक जहरीले कीड़े मकोड़े खाते हैं वहीँ से इनमें जहर आता है।

Leave a comment