Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम नायब सैनी ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए किया आमंत्रित, कहा- किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी

सीएम नायब सैनी ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए किया आमंत्रित, कहा- किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी

Haryana News: सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम और सिंगापुर के निवेशकों को आमंत्रित किया। सिंगापुर-इंडिया बिज़नेस फोरम बिज़नेस सेंटर खोलने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश करने आने वाले निवेशकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और हरियाणा सरकार निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। फोरम के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री को सिंगापुर आने का न्योता दिया। सिंगापुर में निवेशकों के साथ सीधी मुलाकात और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

हरियाणा में निवेश के लिए उत्साहित- प्रसून मुखर्जी

प्रसून मुखर्जी ने कहा कि सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश के लिए सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम के निवेशक उत्साहित है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG नियम सख्त...डबल कनेक्शन और बिना KYC वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और तेल-गैस सप्लाई में आई दिक्कतों के बीच भारत सरकार ने एलपीजी गैस को लेकर नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं।

टीएमसी को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, काउंटिंग सुपरवाइजर से जुड़ी मांग वाली याचिका खारिज

Setback For TMC: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया है। टीएमसी की मांग थी कि काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है? संविधान के अनुच्छेद 324 की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

दिल्ली-हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, राजस्थान में लू का कहर, दक्षिण भारत में प्री-मानसून!

Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों में दिल्ली में बादलों का आना जाना लगा हुआ है। जिसकी वजह से तेज धूप होने के वाबजूद भी लोगों को तपस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। वहीं लूं की संभावना काफी कम है, लेकिन उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast