Hisar Murder Case: हरियाणा के हिसार में एक व्यक्ति मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस आरोपी पति की तालाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी की छाती में प्रेस से हमला कर दिया और फिर गला भी दबा कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जब मृतक महिला का भाई ने फोन किया था किसी ने नहीं उठाया उसके मृतक महिला का भाई उसके घर पहुंचा और हत्या का खुलासा हुआ। जिसके मृतक के भाई ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही जीजा, उसके भाई, भाभी और मां के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी।
Also read: HARYANA NEWS: रनिया में संदिग्ध हालात में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में हड़कंप
8 साल पहले हुई थी शादी
मृतक महिला की पहचान सोनिया के रुप में हुई है। वह हिसार के संत नगर की रहने वाली थी। 8 साल पहले उसकी सेक्टर सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। मृतक महिला की 6 साल की एक बेटी है और सौरभ टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। जबकि सोनिया हिसार के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी।
मृतक की बहन ने लगाया दहेज के परेशान करने का आरोप
महिला की बहन का आरोप है कि जीजा और उसका परिवार दहेज के लिए बहन को परेशान करता था। जीजा और उसके भाई के बीच प्रॉपर्टी का झगड़ा है, लेकिन हर बार उसकी बहन को मोहरा बनाया जाता था।