करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित...हरियाणा दिवस पर सीएम ने प्रदेशवासियों को दिया संदेश

करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित...हरियाणा दिवस पर सीएम ने प्रदेशवासियों को दिया संदेश

हरियाणा: 1 नवबंर यानी हरियाणा दिवस। आज प्रदेश में हरियाणा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन हरियाणा पड़ोसी राज्य पंजाब से अलग हुआ था और अस्तित्व में आया था। हर साल 1 नवबंर को प्रदेश में हरियाणा दिवस मनाया जाता है। हालांकि इस दिन हरियाणा में सरकारी छुट्टी घोषित कर रखी है। हरियाणा दिवस के दिन हरियाणा सरकार की ओर से सरकारी छुट्टी दी जाती है। वहीं इस मौके पर हरियाणा के सीएम ने शुभकामना दी है। 

हरियाणा दिवस पर सीएम ने दी बधाई

बता दें कि 1 नवबंर 1966 को हरियाणा भारत का 17वां राज्य बना था। जिसे पंजाब से अलग करके बनाया गया था। न्यायमूर्ति जेसी शाह की अध्यक्षता में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम (1966) के अनुसार, शाह आयोग ने पंजाब के मौजूदा राज्य को विभाजित किया और नए राज्य हरियाणा की सीमाओं का निर्धारण किया। हरियाणा में फिलहाल 29 जिले है। वहीं हरियाणा दिवस पर राज्य के सीएम ने जनता को हरियाणा दिवस की शुभकामना दी है। सीएम ने कहा कि हरि का सबतै पहले नाम आवै जित,करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित,बड़े बुजुर्गां का मान करै प्रदेश सारा,खेती-किसानी मैं रवै सबतै न्यारा,घग्गर, यमुना और मारकंडा की बहती जित धारा,हरियाणा एक-हरियाणवी एक का सै म्हारा नारा,हरियाणा के स्थापना दिवस की सारे प्रदेश नै ढेर सारी बधाई!   

इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। शाह ने कहा कि बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ और कमाना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे।                                                                                    

Leave a comment