Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम धामी की सादगी ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश, मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय

सीएम धामी की सादगी ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश, मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय की चुस्की लेकर स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह सहज भाव से देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

मिलन डेरी में चाय का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके कारोबार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज स्थानीय छोटे व्यवसायियों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान का संदेश लेकर आया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों, स्थानीय दुकानों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने आसपास के स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो उसका सीधा लाभ हमारे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा। इससे न केवल छोटे कारोबारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान यहां के स्थानीय उत्पादों, हुनर और उद्यमिता से भी जुड़ी है। सरकार लगातार स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री का मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर स्थानीय डेरी में चाय पीना इसी भावना का सहज और प्रभावी उदाहरण बना। उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्थानीय को अपनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही ‘लोकल फॉर वोकल’ का संकल्प मजबूत होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गोलियों की गूंज से दहल गया हरियाणा का हिसार, 4 जगह हुई फायरिंग; ईट-पत्थर भी बरसाए

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सोमवार रात एक के बाद एक चार अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, 12 क्वार्टर की गली नंबर-9 और पड़ाव चौक स्थित शीतला माता मंदिर गली में गोलियां चलने की घटना सामने आई। इसके अलावा रात करीब 10 बजे सूर्य नगर और भारत नगर में भी फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि, इन दोनों घटनाओं को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Haryana News: ‘गरीब विपक्ष के लिए वोट बैंक, हमारे लिए सिर का ताज’, CM सैनी का बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष को निगम का ‘फोबिया’ हो गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए बनाई गई एक पारदर्शी और व्यवस्थित वैकल्पिक व्यवस्था है।

Aaj Ka Mausam 01 September 2026: सितंबर महीने के पहले दिन मौसम का तांडव! 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 01 September 2026: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast