Search KhabarFast

Press ESC to close

बिधूड़ी के बयान से भावुक हुईं CM आतिशी, कांग्रेस ने पूर्व सांसद के घर पर पोती कालिख

बिधूड़ी के बयान से भावुक हुईं CM आतिशी, कांग्रेस ने पूर्व सांसद के घर पर पोती कालिख

CM Atishi On Ramesh Bidhuri: राजधानी दिल्ली में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है। वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम आतिशी भावुक हो गईं। इस बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साउथ एवेन्यू स्थित रमेश बिधूड़ी के घर के गेट पर कालिख पोत दी है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी के गेट पर महिला विरोधी लिखा हुआ है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम को लेकर टिप्पणी करके एक और विवाद खड़ा कर दिया। रोहिणी में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम ‘मार्लेना’ से बदलकर ‘सिंह’ कर लिया है।

उपनाम को लेकर हुआ विवाद

रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया, ‘‘वह मार्लेना (आतिशी द्वारा पहले इस्तेमाल किया जाने वाला उपनाम) से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, (और अब) मार्लेना ने पिता बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।’’ बता दें कि रमेश बिधूड़ी पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था

केजरीवाल ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेताओं ने ‘‘बेशर्मी’’ की सारी हदें पार कर दी हैं। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गालियां दे रहे हैं। दिल्ली के लोग एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।’’ आप ने एक बयान में कहा कि बिधूड़ी की एक महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ ने भाजपा की ‘‘महिला विरोधी’’ मानसिकता को उजागर किया है। आप ने कहा, ‘‘अगर वह अभी इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो कल्पना करें कि अगर वह गलती से विधायक बन गए, तो आम महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होगा।’’

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast