Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक के मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवको की मौत

यूपी के गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक के मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवको की मौत

UP News: यूपी के गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना बौरी बरार गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में एक युवक अपने मामा के लड़के के साथ वापस आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक गाजीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें जंगीपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर और नोनहरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव के युवक शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में DTP ऑफिस पर सीएम फ्लाइंग की रेड, कार्यालय में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार सुबह नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित डीटीपी ऑफिस में अचानक छापेमारी की। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर दबे, एक का शव निकला

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast