Search KhabarFast

Press ESC to close

Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

IMD Monsoon Update: देशभर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके अलावा नौतपा का दौर भी शुरु हो चुका है, जो  गर्मी की तपिश को और बढ़ा रहा है। लेकिन इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। IMD ने ताजा अपडेट के अनुसार, देशभर में जल्द ही मॉनसून की एंट्री होने वाली है। IMD की मानें तो मॉनसून आज केरल के तटों तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार तक पहुंचेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में कब होगी मॉनसून की एंट्री?

IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंचने के बाद सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। जिसके बाद राजधानी दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाकों में 25 से 30 जून के बीच मॉनसून दस्तक दे सकता है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 से 25 जून तक और बिहार में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून पहुंच सकता है।  

Also read: Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

बता दें, देश के कई हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप जारी है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार और झारखंड के आसपास के क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। उगलते सूरज ने लोगों को घरों में कैद कर दिया हैं। लेकिन मॉनसून के आने से तापमान में गिरावट के साथ लू की स्थिति भी कम होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून की प्रगति अच्छी रही तो जून के अंत तक उत्तरी भारत को काफी राहत मिल सकती है। फिलहाल, आने वाले दिनों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। IMD के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक भीषण लू की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

27 मई को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन कई इलाकों में तेज तूफान और खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast