Search KhabarFast

Press ESC to close

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

Harbhajan Singh on Punjab Govt: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें गद्दार कहने वालों को पहले यह बताना चाहिए कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची गई थी। दरअसल, हाल ही में हरभजन सिंह ने Aam Aadmi Party छोड़कर Bharatiya Janata Party का दामन थाम लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसी दौरान एक्स पर एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि जिस पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा, उसकी सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

यूजर ने पूछा सवाल

यूजर ने यह भी पूछा कि भाजपा में शामिल होना उनकी कौन सी मजबूरी थी और उन्होंने अपने जमीर की कितनी कीमत लगाई। इस पर हरभजन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि समय आने पर हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी नेता को गाली नहीं दी और अपनी जुबान खराब नहीं करना चाहते। हरभजन सिंह ने आगे लिखा कि जो लोग उन्हें गद्दार कह रहे हैं, वे पहले अपने नेताओं से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची गई थी। उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर वह यह भी बताएंगे कि किसे कितना फायदा पहुंचाया गया और किसकी तरफ से यह सब हुआ।

हरभजन सिंह ने लगाया आरोप 

एक अन्य पोस्ट में हरभजन सिंह ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक पार्टी ने उनके घर के बाहर पुतला जलाया और उन पर गद्दार होने के पोस्टर लगाए। उन्होंने कहा कि आम लोग ऐसे काम नहीं करते और इसके पीछे पार्टी के निर्देश थे। हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने 20 साल तक देश के लिए क्रिकेट खेला और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता तय करेगी कि उन्हें कैसे याद किया जाएगा। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों की बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

बता दें कि हरभजन सिंह साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। अप्रैल 2026 में पार्टी में बड़ी टूट के बाद उन्होंने राघव चढ़ा और स्वाति  मालीवाल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ दी थी।

  Also read: पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast