Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में DTP ऑफिस पर सीएम फ्लाइंग की रेड, कार्यालय में मचा हड़कंप

Haryana: हरियाणा में DTP ऑफिस पर सीएम फ्लाइंग की रेड, कार्यालय में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार सुबह नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित डीटीपी ऑफिस में अचानक छापेमारी की। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

टीम ने कार्यालय में मौजूद फाइलों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन भी किया गया। उपस्थिति रजिस्टर और मौके पर मौजूद कर्मचारियों का मिलान कर अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी जुटाई गई।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। कर्मचारियों से पूछताछ कर दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अधिकारी बिनेश कुमार सुबह 10 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। हालांकि उनकी अनुपस्थिति के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर दबे, एक का शव निकला

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया।

यूपी के गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक के मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवको की मौत

UP News: यूपी के गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना बौरी बरार गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast