Search KhabarFast

Press ESC to close

बलेनो, स्विफ्ट और i20...₹4.99 लाख वाली इस कार ने सबको पछाड़ा, बिक्री के आंकड़ों में नंबर-1

बलेनो, स्विफ्ट और i20...₹4.99 लाख वाली इस कार ने सबको पछाड़ा, बिक्री के आंकड़ों में नंबर-1

Top Selling Car India 2026: भारतीय ऑटो मार्केट में भले ही SUVs का बोलबाला हो, लेकिन हैचबैक कारों की लोकप्रियता भी थम नहीं रही हैं। अप्रैल 2026 में जारी बिक्री आंकड़ों के अनुसार, मारुति सुजुकी वैगनआर ने हैचबैक सेगमेंट में टॉप पोजिशन हासिल की। इस दौरान इसने 18,648 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अप्रैल 2025 के मुकाबले 39% से ज्यादा है। 

वैगनआर की इस सफलता के आगे मारुति की ही अन्य पॉपुलर मॉडल्स को चुनौती मिली। दूसरे नंबर पर मारुति बलेनो (18,306 यूनिट्स) रही, जबकि तीसरे स्थान पर मारुति स्विफ्ट (17,829 यूनिट्स) को जगह मिली। हुंडई i20 पांचवें स्थान पर रही और उसकी बिक्री वैगनआर से काफी कम रही। इस लिस्ट में टाटा टियागो का मॉडल्स भी पीछे रह गया।

Also read: Ferrari ने अपनी पहली EV की पेश, जानें क्या-क्या होगा खास

मारुति सुजुकी वैगनआर की खासियत

हैचबैक कारों की मांग अब भी बनी हुई है। इसका सहसे पहला कारण इसकी कीमत है। एक्स-शोरूम पर बेस मॉडल सिर्फ ₹4.99 लाख से शुरू होता है, जो इसे पहली कार खरीदने वालों और फैमिली यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। तो वहीं, टॉप वेरिएंट भी ₹7 लाख के आसपास उपलब्ध है।

इसके अलावा शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों में यह कार पैसे बचाने में माहिर है। इस कार का रनिंग कॉस्ट काफी कम है, जो इसे बाकी कारों से अलग बनाती है। CNG वैरिएंट में ARAI क्लेम्ड माइलेज 33.47 km/kg तक पहुंचता है। पेट्रोल वेरिएंट भी 23-25 kmpl का शानदार माइलेज देते हैं।

मारुति सुजुकी की व्यापक सर्विस नेटवर्क, कम मेंटेनेंस और हाई रीसेल वैल्यू वैगनआर को और मजबूत बनाती है। CNG ऑप्शन की वजह से यह उन यूजर्स के लिए भी सबसे बेस्ट है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या शहर में कम खर्च में गाड़ी चलाना चाहते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ferrari ने अपनी पहली EV की पेश, जानें क्या-क्या होगा खास

एक तरफ EVs हैं, दूसरी तरफ Ferraris, और फिर आती है नई Ferrari Luce-एक ऐसी कार, जिसे देखकर लगता है मानो यह किसी दूसरी ही दुनिया से आई हो; एक ऐसी दुनिया, जहाँ Maranello ने अपनी तमाम पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने का फ़ैसला किया हो।

Redmi के इन दो स्मार्टफोन की भारत में कीमतें बढ़ी, जानें कितना हुआ इजाफा

Xiaomi ने भारत में अपने दो Redmi स्मार्टफ़ोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ महीनों में कई ब्रांड्स ने बाज़ार के हालात का हवाला देते हुए स्मार्टफ़ोन की कीमतें बढ़ाई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast