
100 trees will be planted on birth in this state: मनुष्य जीवन में पेड़-पौधों का एक महत्वपूर्ण योगदान है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। इस बीच एक राज्य में एक अनोखी पहल शुरू की है। इसमें हर बच्चें के जन्म में 100 पेड़ लगाए जाएंगे।
इस राज्य में जन्म पर लगेंगे 100 पेड़
बता दें कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक अनोखी पहल शुरू की है जिसके तहत हिमालयी राज्य में पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 100पेड़ लगाए जाएंगे। इस पर अधिकारियों का कहा हैं कि 'मेरो रुख मेरो संतति' (एक पेड़ लगाओ, एक विरासत छोड़ो) नाम की पहल का उद्देश्य बच्चे के जन्म की याद में पेड़ लगाकर माता-पिता, बच्चों और प्रकृति के बीच संबंध को मजबूत करना है।
सीएम ने शुरू की अनोखी पहल
इसके अलावा सीएम तमांग ने कहा, 'बच्चे के बढ़ने के साथ-साथ पेड़ों को बढ़ते देखना एक नवजात शिशु का स्वागत करने और इस धरती पर उनके आगमन का जश्न मनाने का एक प्रतीकात्मक तरीका होगा। यह भारत में अपनी तरह की पहली अभिनव हरित पहल है।'उन्होंने कहा कि सिक्किम के समाज का प्राचीन काल से प्रकृति के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है। उन्होंने कहा 'हम न केवल अपने पहाड़ों, झीलों, नदियों, गुफाओं और झरनों का सम्मान करते हैं, बल्कि पूरे परिदृश्य को पवित्र मानते हैं।'
Leave a comment