Search KhabarFast

Press ESC to close

केरल कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर मंथन तेज, खरगे को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

केरल कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर मंथन तेज, खरगे को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Kerala Congress CM Candidate: केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के पर्यवेक्षक शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे दी जाएगी, जिसके बाद पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने केरल के सभी विधायकों से बातचीत की है। पहले सामूहिक बैठक की गई और फिर एक-एक विधायक से अलग से राय ली गई। इसी फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट से केरल कांग्रेस के अंदर नेताओं की ताकत और समर्थन का साफ संकेत मिलेगा।

किसे मिलेगा मुख्यमंत्री पद

सूत्रों के अनुसार, K.C. Venugopal मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 40 से 43 विधायक उनके समर्थन में हैं। इसी वजह से वे विधायकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनके नाम पर अंतिम फैसला आसान नहीं माना जा रहा। वे राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं और पार्टी संगठन में उनकी बड़ी भूमिका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी उन्हें केरल की राजनीति में भेजना चाहेंगे या फिर राष्ट्रीय स्तर पर ही उनकी जिम्मेदारी जारी रहेगी।

ये हैं बड़ा विकल्प

अगर के. सी. वेणुगोपाल का नाम आगे नहीं बढ़ता है, तो Ramesh Chennithala को बड़ा विकल्प माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 20 से ज्यादा विधायक उनके समर्थन में हैं। पार्टी में उनके लंबे अनुभव को भी अहम माना जा रहा है। वहीं, V. D. Satheesan को कांग्रेस के साथ-साथ यूडीएफ के सहयोगी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस और आरएसपी जैसे सहयोगी दलों का मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के तौर पर मजबूत काम किया है। सहयोगी दल यह भी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए किसी विधायक को ही चुना जाए। अब सभी की नजरें कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर टिकी हैं, क्योंकि इसी से केरल की आगे की राजनीति की दिशा तय होगी।

Also read: तमिलनाडु में फंसा सत्ता का गणित, विजय की सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast