लिवर की बीमारी से हैं परेशान? ट्राई करें ये रामबाण इलाज, डॉक्टर ने दिए सुझाव

लिवर की बीमारी से हैं परेशान? ट्राई करें ये रामबाण इलाज, डॉक्टर ने दिए सुझाव

Health Tips: लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें से एक क्रोनिक हेपेटाइटिस जैसी बीमारी है। इसके कारण लंबे समय तक लिवर में इन्फेक्शन बना रहता है। ये एक गंभीर मेडिकल स्थिति है, जिसमें लिवर में सूजन हो जाती है। हालांकि, दवाएं इस बीमारी के इलाज में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन इसके लिए कुछ चीजों से परहेज करना भी जरूरी हो जाता है। ये ज्यादातर हेपेटाइटिस B या C वायरस की वजह से होता है, लेकिन कुछ मामलों में शराब या ऑटोइम्यून डिजीज भी इसका कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डॉक्टर क्या बताते हैं।

क्या कहते है डॉक्टर? 

अरेटे हॉस्पिटल्स के मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. पवन रेड्डी थोंडापु बताते हैं कि आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल कर सकते हैं। आप जो खाते हैं उसका आपके लिवर पर सीधा असर पड़ता है। ताजी सब्जियों, चावल या बाजरा जैसे अनाज, दाल या अंडे जैसे प्रोटीन और मौसमी फलों से घर पर बना खाना समय के साथ लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। डॉ. पवन रेड्डी थोंडापु ये भी कहते हैं कि ज्यादा प्रोसेस्ड स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा तेल और ज्यादा नमक लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपको इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

गिलोय

गिलोय एक आयुर्वेदिक इम्यून बूस्टर है जो लिवर की सूजन को कम कर सकता है। गिलोय का काढ़ा या गोली रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि इस गोली को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। गिलोय लिवर की सूजन को कम करता है और इसे लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखता है।

आंवला का सेवन 

आंवला लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C होता है जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही आंवला में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके लिए आप रोज सुबह एक चम्मच आंवला पाउडर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी में एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। तुलसी पेट के एसिड को बैलेंस करने, आंतों को हेल्दी रखने और पेट फूलना, गैस और अपच जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट 5-7 तुलसी के पत्ते चबाएं या तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं। 

Leave a comment